MP में निवेश की बड़ी तैयारी: मुंबई में उद्योगपतियों को रिझाने मोहन सरकार का प्लान, 13 को मायानगरी में बड़ा कार्यक्रम

MP Global Investor Summit: एमपी में युवाओं को रोजगार देने और निवेश बढ़ाकर विकास को गति देने मोहन सरकार ने ये प्लान तैयार किया है।

MP में निवेश की बड़ी तैयारी: मुंबई में उद्योगपतियों को रिझाने मोहन सरकार का प्लान, 13 को मायानगरी में बड़ा कार्यक्रम

हाइलाइट्स

  • फरवरी 2025 में मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन
  • समिट से पहले अग्रणी राज्यों में MP करेगा इन्टरेक्टिव सेशन
  • उद्योगपतियों को गिनाई जाएगी मध्य प्रदेश की खूबियां

MP Global Investor Summit: मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए मोहन सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मोहन सरकार उद्योगपतियों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

13 जुलाई को इन उद्योगपतियों को रिझाने मायानगरी मुंबई में इन्टरेक्टिव सेशन का आयोजन होगा।

इसका आयोजन मध्य प्रदेश का औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग करेगा।

मोहन सरकार का ये है प्लान

प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ाने के लिए मोहन सरकार एक्टिव मोड पर है।

फरवरी 2025 में भोपाल में “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025" (MP Global Investor Summit) का आयोजन प्रस्तावित है।

इससे पहले उद्योग और व्यवसाय में लीड करने वाले राज्यों में मोहन सरकार अलग अलग इन्टरेक्टिव सेशन का आयोजन करेगी।

इसकी शुरुआत 13 जुलाई को मुंबई से हो रही है।

उद्योगपतियों को गिनाएंगे MP की खूबी

इन्टरेक्टिव सेशन में मोहन सरकार के प्रतिनिधि और प्रदेश के उच्चाधिकारी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश राज्य की क्षमताओं, प्रचुर संसाधनों, अनुकूल औद्योगिक वातावरण और नीतियों की खूबियां गिनाएंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1811333391846871444

ताकि उद्योगपति प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इन इन्टरेक्टिव सेशन में सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे।

जीआईएस-2025 समिट का ये है उद्देश्य

फरवरी 2025 में भोपाल में “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025" (MP Global Investor Summit 2025) का आयोजन प्रस्तावित है।

जीआईएस-2025 समिट का उद्देश्य राज्य की क्षमताओं, प्रचुर संसाधनों एवं अनुकूल औद्योगिक वातावरण पर प्रकाश डालकर मध्यप्रदेश को अनुकूल निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना एवं देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

शुरुआत मुंबई से की क्यों?

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में इस तरह का पहला सत्र आयोजित किया जा रहा है।

मुंबई कई प्रमुख व्यावसायिक संगठनों/कंपनियों का मुख्यालय है, और यहाँ न केवल देश बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज भी है।

प्रस्तावित संवादात्मक सत्र में मुंबई में स्थित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

मुंबई के कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल

सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होंगे। मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के दृष्टिकोण और प्रयासों को रेखांकित किया जाएगा।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मध्यप्रदेश, निवेश के अवसरों और संभावनाओं की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योगपति भी राज्य के औद्योगिक परिदृश्य और विकास की संभावनाओं पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।

CM औद्योगिक प्रतिनिधियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग

कार्यक्रम निवेशकों को प्रमुख हितधारकों के साथ जुड़ने, राउंड टेबल चर्चाओं में भाग लेने और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री के बीच वन-टू-वन मीटिंग आयोजित होगी।

इसमें औद्योगिक विकास के संबंधित विभिन्न विषयों में सहयोग के लिए एक अनूठा अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article