CM हाउस में मोहन की गौशाला: दिवाली पर CM मोहन यादव ने की गौ सेवा, पुंगनूर गाय का भी किया दुलार,जानें इस गाय की खासियत

CM हाउस में मोहन की गौशाला: दिवाली पर गौशाला में CM मोहन यादव ने की गौ सेवा, पुंगनूर गाय का भी किया दुलार,जानें क्या है पूंगुनर गाय की खासियत

CM हाउस में मोहन की गौशाला: दिवाली पर CM मोहन यादव ने की गौ सेवा,  पुंगनूर गाय का भी किया दुलार,जानें इस गाय की खासियत

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दिवाली के खास मौके पर गौ माता की सेवा की। सीएम मोहन (CM Mohan Yadav) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौ सेवा का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सीएम हाउस में मौजूद गौशाला का है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री निवास (CM Mohan Yadav) में गौशाला बनाई गई है, इसमें कई गाय मौजूद हैं। सीएम हाउस की इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री गाय का दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1851930070547333544

गौ सेवा का वीडियो शेयर कर सीएम (CM Mohan Yadav) ने लिखा- जय हो मैया! दीपावली के शुभ अवसर पर निवास स्थित गौशाला में सर्वसुखदायिनी गौ माता की सेवा की... गौवंश की सेवा एवं उनके संरक्षण के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। उसी कड़ी में 2 नवंबर को मध्यप्रदेश सरकार हर्षोल्लास के साथ प्रदेश की सभी गौशालाओं में गोर्वधन पूजा का आयोजन करने जा रही है।

वीडियो में नजर आ रही पुंगनूर गाय

सीएम हाउस (CM Mohan Yadav) के इस वीडियो में पुंगनूर गाय भी नजर आ रही है। आपको बता दें कि पुंगनूर एक विशेष नस्ल की गाय है। छोटे कद और छोटे पैरों की ये गाय आंध्रप्रदेश में पाई जाती है। इसकी विशेषता का अंदाजा आप ऐसे ही लगा सकते हैं कि इस गाय का घी 10 हजार रुपए किलोग्राम मिलता है।

इस गाय की शुरूआती कीमत ही 10 लाख रुपए से शुरू होती है। हाल ही में पीएम मोदी की भी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें वो पुंगनूर गाय के साथ नजर आ रहे थे।

इसके दूध में होता है 8 प्रतिशत फैट

आपको बता दें कि सीएम मोहन (CM Mohan Yadav) ने इस गाय को आंध्र प्रदेश से मंगाया है। भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी 2 से 4 फिट हाइट वाली इस गाय की प्रजाति आंध्र प्रदेश में पाई जाती हैं। देश में इस प्रजाति की सिर्फ 13 हजार ही गाय बची है। इस गाय के दूध में 8 प्रतिशत तक फैट होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article