Advertisment

Cm Mohan Yadav: एशियन गेम्स में जीते मेडल तो सीधे बनेंगे गजटेड ऑफिसर, खेल विभाग की बैठक के बाद सीएम का ऐलान, जानें डिटेल

Cm Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश सरकार ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। अब राज्य सरकार

author-image
Aman jain
Cm Mohan Yadav Big Announcement

Cm Mohan Yadav Big Announcement

Cm Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश सरकार ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। अब राज्य सरकार ओलंपिक और एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सीधे राजपत्रित (गजटेड) अधिकारी के पद पर नियुक्त करेगी।

Advertisment

इसके साथ ही, खेल विभाग के संचालन के लिए संचालक खेल का पद उन्नत करके उसे महानिदेशक (डीजी) खेल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, संचालक खेल का पद अब प्रतिनियुक्ति के बजाय विभागीय पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।

डीजी खेल के पद पर अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के आईपीएस अधिकारी (Cm Mohan Yadav Big Announcement) की नियुक्ति की जाएगी। यह महत्वपूर्ण फैसले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1836638600966082608

सीएम ने कहा काठियावाड़ी घोड़ों को घुडसवारी में करें शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काठियावाड़ी घोड़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन घोड़ों को घुड़सवारी के खेल में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि काठियावाड़ी घोड़े अपनी क्षमता और प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और खेलों में इनकी भागीदारी से घुड़सवारी के क्षेत्र में राज्य का प्रदर्शन और मजबूत होगा।

Advertisment

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश की घुड़सवारी और शूटिंग में प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की खेल अकादमी देश की श्रेष्ठ अकादमियों में से एक है, जहां 32 घोड़े प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध हैं। सारंग ने यह भी उल्लेख किया कि घुड़सवारी एकमात्र ऐसा खेल है जिसमें महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी एक साथ भाग लेते हैं, जिससे यह खेल और भी खास बनता है।

खेलो मप्र यूथ गेम्स का होगा आयोजन

मध्य प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो मप्र यूथ गेम्स के आयोजन की घोषणा की गई है, जो खेलो इंडिया की तर्ज पर होंगे। ये खेल प्रतियोगिताएं संभवतः नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। इसमें 16 वर्ष तक के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।

24 अलग-अलग खेलों के अंतर्गत टैलेंट सर्च प्रोग्राम की तरह इन खेलों का आयोजन विकासखंड (Sports Department Madhya Pradesh) और जिला स्तर पर किया जाएगा। उज्जैन में विशेष रूप से मलखंब और जिम्नास्ट की दो अकादमियां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, जिन जिलों में पहले से स्टेडियम मौजूद हैं, वहां हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में इस योजना को विकासखंड स्तर पर भी लागू किया जाएगा।

Advertisment

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल कोटे से नौकरी के प्रावधानों पर भी जोर दिया है। उन्होंने अन्य राज्यों के नियमों का अध्ययन करके स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, पुलिस और अनुसूचित जाति जनजाति विभागों में खेल कोटे के आधार पर नौकरी देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का X अकाउंट हैक: रात 12 बजे हैकर ने किया था पोस्ट, हॉकी इंडिया का हैंडल भी हुआ हैक

ujjain sports news Sports Minister of Madhya Pradesh Sports Department Madhya Pradesh Sports Academies of Madhya Pradesh mp news today mp news in hindi mp news aaj ki mp latest news Malakhamb Khelo-Badho Abhiyan Gymnastics Gazetted officer Dr. Mohan Yadav CM Mohan Yadav adventure sports in MP adventure sports
Advertisment
चैनल से जुड़ें