Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की 9वीं बैठक में हुए शामिल सीएम डॉ. मोहन यादव, विकसित भारत 2047 रखी गई थीम

Niti Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई.

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की 9वीं बैठक में हुए शामिल सीएम डॉ. मोहन यादव, विकसित भारत 2047 रखी गई थीम
हाइलाइट्स
  • नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
  • विकसित भारत की थीम पर सभी राज्यों के सीएम से हुई चर्चा
  • बैठक में शामिल नहीं हुए 10 राज्यों के मुख्यमंत्री 
Niti Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. देश भर के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे. बैठक राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आयोजित की गई. नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘2047 में विकसित भारत हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है. इस बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए.

विकसित भारत रखी गई थीम

विकसित भारत 2047 जिसमें वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका और योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई. भारत को वर्ष 2047 तक $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच ‘टीम इंडिया’ के रूप में सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाने की रूपरेखा तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा हुई. PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में CS वीरा राणा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल,पदेन आमंत्रित सदस्य केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष,सदस्य मौजूद रहे.

इन राज्यों के CM ने भी नहीं लिया बैठक में हिस्सा

बैठक खत्म होने के बाद सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने प्रेस काफ्रेंस करके बताया कि आज की बैठक में 10 मुख्यमंत्री अनुपस्थित रहे और 26 मुख्यमंत्री इसमें शामिल हुए थे.  केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी के सीएम इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article