Advertisment

CM Gehlot की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

CM Gehlot की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट, CM Gehlot wife Sunita corona infected, Chief Minister isolates himself

author-image
Shreya Bhatia
CM Gehlot की पत्नी सुनीता हुईं कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारंभ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा। अशोक गहलोन ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। वहीं, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी और अन्य जीवन रक्षक दवाईयों की कमी को लेकर राजस्थान सरकार लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। अशोक गहलोत सरकार के मंत्री मोदी सरकार पर राजस्थान के साथ भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने दो दिन पहले कहा कि ज्यादा मरीज होने के बावजूद केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को राजस्थान से ज्यादा ऑक्सीजन दे रही है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें