मदर टेरेसा जयंती पर बोले भूपेश बघेल, पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को पढ़ाया शांति का पाठ

मदर टेरेसा जयंती पर बोले भूपेश बघेल, पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को पढ़ाया शांति का पाठ

रायपुर: भारत रत्न मदर टेरेसा की जयंति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर हजारों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को मुस्कुराहट और शांति का पाठ पढ़ाया।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1298516978856890369

असाधारण व्यक्तित्व की धनी थी मदर टेरेसा

मदर टेरेसा का जन्म को मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे शहर में हुआ था। इनका लालन-पालन एक अल्बेनियाई परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम निकोला बोयाजू और माता का नाम द्राना बोयाजू था। मदर टेरेसा एक रोमन कैशोलिक नन थीं। इन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से भी नवाजा गया था। मदर टेरेसा को ममता और मानवता की मूर्ति कहा जाता है। ये असाधारण व्यक्तित्व की धनी थीं।

1949 में ली भारतीय नागरिकता

वर्ष 1949 में इन्होंने अपनी इच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। मदर टेरेसा के भारतीय न होते हुए भी उन्होंने हमारे देश को बहुत कुछ दिया है। आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं फिर भी पूरी दुनिया में उनके कार्य को एक मिसाल की तरह जाना जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article