शिवरीनारायण मठ में सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा, मानस महोत्सव में हुए शामिल
जांजगीर-चांपा: रविवार को सीएम भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण मठ पहुंचे। यहां भूपेश मानस महोत्व में शामिल हुए। राम वन गमन पथ का अवलोकन भी किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया तुलादान भी दिया। जिसमें भूपेश को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया। उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया।
भूपेश ने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की, उन्होंने कहा कि राम हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं।
मानस महोत्वस के इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।