Advertisment

CM Bhupesh Baghel Corona Meeting : औद्योगिक संगठन कोरोना से निपटने के लिए सरकार ​का करेगा सहयोग, लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत मिलेगी Corona दवा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी cm bhupesh baghel corona meeting स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए।

author-image
Bansal News
CM Bhupesh Baghel Corona Meeting : औद्योगिक संगठन कोरोना से निपटने के लिए सरकार ​का करेगा सहयोग, लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत मिलेगी Corona दवा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी cm bhupesh baghel corona meeting स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

Advertisment

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में उद्योगों का सामाजिक सरोकार सराहनीय है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत समस्त औद्योगिक संगठनों को वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा।

Advertisment

उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही अगर व्यक्ति दवा का सेवन प्रारंभ कर दें तो वह बढ़ नही पाता है और गंभीर हालात जैसे स्थिति का सामना करना नही पड़ता है। इससे बीमारी के अकस्मात् रूप से बढ़ने तथा रोकने में काफी मदद मिलती है।

सहयोग की भी सराहना की
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ सभी वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने इनमें औद्योगिक संगठनों से सतत रूप से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।

Advertisment
चैनल से जुड़ें