Advertisment

Clove Water Benefits: सुबह खाली पेट पी लें लौंग का पानी, शरीर को होंगें चौंकाने वाले ये फायदे

author-image
Bansal news

अधिकतर भारतीय घरों में लौंग का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अगर सुबह-सुबह सिरदर्द हो रहा हो तो लौंग का पानी बेहद असरदार होता है। यह तनाव और नींद की कमी से होने वाले सिरदर्द में राहत देता है और दिमाग को शांत करता है। लौंग का पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और सीने की जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसे रोजाना पीने से पेट साफ और हल्का महसूस होता है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे एजिंग के लक्षण घटते हैं और सनबर्न व दाग-धब्बों में भी सुधार आता है। त्वचा को नेचुरल ग्लो मिलता है। रात में 2-3 लौंग एक ग्लास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालें, छानें और खाली पेट पी लें। रोजाना इसका सेवन शरीर के लिए लाभकारी है। सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बेहतर होगा कि आप इसका सेवन किसी डाइटीशियन या डॉक्टर की सलाह से करें।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें