Advertisment

Weather Today: लखनऊ-गाजियाबाद में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Today: देशभर में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के चलते तमाम राज्यों में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

author-image
Bansal news
Weather Today: लखनऊ-गाजियाबाद में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

Weather Today: देशभर में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के चलते तमाम राज्यों में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इन दो राज्यों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल और उत्तराखंड में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Advertisment

इन राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम और बिहार में आज यानी 13 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

भारत में 14 जुलाई तक सामान्य बारिश होगी

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधि में कमी आई है, हालांकि अगले 5 दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय नई दिल्ली के मौसम का हाल देश की राजधानी नई दिल्ली में यमुना उफान पर है। यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिस कारण से यमुना के आस-पास बसे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने नई दिल्ली में बारिश का पू्र्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग की मानें तो आज (गुरुवार) नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisment

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, आज लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा तापमान की बात करें तो न्यूनतम पारा 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

अन्य राज्यों के मौसम

का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें :

Oh My God 2: आखिर क्यों परेश रावल ओएमजी के सीक्वल से रहे बाहर, कारण जानकर चौंक जाएगें आप

Advertisment

Havoc Rain: बारिश का कहर, पंजाब और हरियाणा में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Google Pani Puri Doodle: गूगल के पानी पूरी वाले डूडल का भारत से है कनेक्शन, यहां जानें

Chandrayaan 3 Launch Date: इस दिन लान्च होगा चंद्रयान-3, इसरो ने की घोषणा

Advertisment

MP ANM Vacancy: मध्यप्रदेश में ANM के पद पर बंपर भर्ती, इतने तारीख तक करें आवेदन

weather news aaj ka mausam IMD weather Weather News Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें