CG Palestine Flag Controversy: रिहाई की मांग, आधी रात सिटी मजिस्‍ट्रेट ने फिलिस्‍तीन झंडा विवाद के 5 आरोपियों को दी बेल

CG Palestine Flag Controversy: रिहाई की मांग, आधी रात सिटी मजिस्‍ट्रेट ने फिलिस्‍तीन झंडा विवाद के 5 आरोपियों को दी बेल

CG Palestine Flag Controversy

CG Palestine Flag Controversy

CG Palestine Flag Controversy: छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर में फिलिस्‍तीन झंडा विवाद गर्माया हुआ है। यहां हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्‍ट किया था। वहीं दूसरे दिन फिर विशेष समुदाय के संगठनों ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया और चक्‍का जाम कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सिटी कोर्ट में देर रात सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच आरोपियों को बेल दे दी है।

बेल ऑर्डर किया देर रात जारी

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1836664400943464942

बता दें कि ईद मिलादुन्‍नबी पर फिलिस्‍तीन का झंडा (CG Palestine Flag Controversy) जुलूस के दौरान बिलासपुर शहर में लहरा दिया गया था। इस मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने इससे जुड़े आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया था। इस मामले में 18 सितंबर को विशेष समुदाय संगठनों ने इसका विरोध किया।

इसी के साथ अन्‍य संगठन व राजनीतिक दल भी आ गए। इस पर पकड़े गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कलेक्‍ट्रेट का घेराव कर चक्‍का जाम (CG Palestine Flag Controversy) कर दिया। इस पर सिटी मजिस्‍ट्रेट दफ्तर पहुंचे और रात करीब 10.30 बजे सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद पांचों आरोपियों को कोर्ट ने बेल दे दी और इसका ऑर्डर जारी कर दिया। बता दें कि इस मामले में सर्व दलीय मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शांति भंग करने की साजिश बताया था।

भारत का मित्र राष्‍ट्र है फिलिस्‍तीन

Palestine flag hoisted in Bilaspur

इधर गुरु घासीदास सेवादार संघ संयोजक लखन सुबोध ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस लोगों के बीच भ्रम फेला रही है। उन्‍होंने मांग की है कि प्रशासन से कानून के अनुसार और निष्‍पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।

आगे उन्‍होंने कहा कि बीजेपी अपनी राजनीतिक रोटी इस तरह के भ्रम फेलाकर सेक रही है। फिलिस्तीन (CG Palestine Flag Controversy) देश भारत का मित्र राष्‍ट्रों में से एक है। वहां युद्ध के दौरान हजारों बच्‍चों की मृत्‍यु हो गई है। उस देश के झंडे को लेकर इस तरह से बर्ताव नहीं करना चाहिए। क्‍या वहां के लोग आतंकवादी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Career Tips in Foreign Language: 12वीं के बाद करें फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स, फटाफट मिलेगी नौकरी, शानदार होगा पैकेज

25 हजार के मुचलके पर जमानत

वकील ने जानकारी दी कि मंगलवार की शाम को 25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत (CG Palestine Flag Controversy) मिली है। उन्‍होंने उक्‍त राशि का बांड भरा है। उन्‍होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रत्येक आरोपी से 25 हजार बांड भरने को कहा है। इसके लिए आरोपियों ने समय मांगा है।

चक्‍काजाम के बाद प्रशासन की खुली नींद

All Party Forum held press conference

प्रियंका शुक्‍ला एडवोकेट ने बताया कि प्रशासन के रवैए से परिजन नाराज हो गए थे। वहीं समाज संगठन के लोगों में भी आक्रोश व्‍याप्‍त है। वे भड़क (CG Palestine Flag Controversy) गए और चक्‍का जाम कर दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और रात में ही मामले की सुनवाई की गई।

हर बार विशेष धर्म को बनाया जा रहा निशाना

एडवोकेट प्रियंका ने आगे जानकारी दी कि फिलिस्तीन (CG Palestine Flag Controversy) के झंडे के केस में हिंदू संगठन ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया। इस पर कार्रवाई हुई है। वहां झंडा फहराने जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई। जबकि तोरण में झंडे की प्रतिकृति का उपयोग किया था। हर बार किसी न किसी तरीके से एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाया जाता है। शहर में विवाद की स्थिति उत्‍पन्‍न करने का प्रयास किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: IND vs BAN 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ा 42 साल पुराना रिकॉर्ड, देखें ये खास आंकड़ा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article