Advertisment

CISCE Time Table 2025: आईसीएसई क्लास 10-12 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

CISCE Board Exam 2025 Date Sheet: काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट ने आईसीएसई और आईसीएस डेट शीट 2025 जारी की।

author-image
Bansal news
CISCE Time Table 2025: आईसीएसई क्लास 10-12 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

CISCE Board Exam 2025 Date Sheet: काउंसिल फॉर द इंडिया स्कूल ऑफ सर्टिफिकेट ने आईसीएसई और आईसीएस डेट शीट 2025 जारी की। ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगी। आईसीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा तिथि लेटर के अनुसार, कुछ एग्जाम सुबह 9 बजे से और अन्य 11 बजे शुरू होंगी।

Advertisment

आईसीएसई बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल ऐसे करें डाउनलोड (CISCE Board Exam 2025 Date Sheet Download)

स्टेप 1- सबसे पहले आईसीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर दिए गए बोर्ड एग्जाम 2025 टाइम टेबल पर क्लिक करें।
स्टेप 3- डेटशीट PDF के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 4- अब चेक करें और डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें:छत्‍तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती: बिलासपुर में 134 पदों के लिए फिजिकल टेस्‍ट शुरू, 52 हजार कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा

Advertisment

कब जारी होगा आईसीएसई बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड (CISCE Board Exam 2025 Admit Card)

10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है। हॉल टिकट जारी होने के बाद छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

कितने छात्र आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल?

ISC में शामिल होने के लिए 1,00,067 छात्रों ने पंजीकरण किया है, जिनमें 47,375 लड़कियां और 52,692 लड़के हैं। ICSE परीक्षा में 2,53,384 छात्र शामिल होंगे। कक्षा 10वीं के लिए 1,35,268 लड़के और 1,18,116 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Advertisment

साल 2024 में क्लास 10 परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च और 12वीं की 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। दोनों क्लास का परिणाम 6 मई को घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें:बोर्ड एग्जाम से पहले सेहत का ख्याल रखने की टिप्स, ऐसे करें तैयारी, आसानी से मिलेंगे अच्छे मार्क्स

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 (ICSE Board Exam Date 2025)

  • 18 फरवरी 2025- इंग्लिश पेपर 1
    21 फरवरी 2025- लिटरेचर इन इंग्लिश पेपर 2
    22 फरवरी 2025- आर्ट पेपर (स्टिल लाइफ)
    24 फरवरी 2025- आर्ट पेपर (नेचर ड्राइंग/पेंटिंग)
    25 फरवरी 2025- असमिया, बंगाली, जोंगखा, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, लेप्चा, मिजो, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तांगखुल, तेलुगु, उर्दू, अरबी, चीन, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, थाई, तिब्बती
    28 फरवरी 2025- इकोनॉमिक्स (ग्रुप 2 इलेक्ट्रिव)
    1 मार्च 2025- आर्ट पेपर (ओरिजनल कंपोजिशन)
    4 मार्च 2025- मैथमेटिक्स
    6 मार्च 2025- हिंदी
    8 मार्च 2025- रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बेसिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, डायटिशियन एडेड, कैशियर और ओटो सर्विस टेक्निशियन
Advertisment
cisce cisce org isc CISCE date sheet 2025 cisce.org class 10 ISC 2025 exam date ICSE class 10 board exam time table 2025 full form of ICSE ICSE website ISC date sheet 2025 ICSE org ICSE official website ICSE board exam 2025 ICSE 2025 exam date ICSE board exam date 2025 ICSE 2025 CICSE ICSE board full form
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें