CHUNAV SANCHALAN SAMITI MP : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने समिति की घोषणा,22 लोगों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार देर शाम चुनाव संचालन समिति BJP CHUNAV SANCHALAN SAMITI  की घोषणा कर दी है।

CHUNAV SANCHALAN SAMITI MP : BJP प्रदेश अध्यक्ष ने समिति की घोषणा,22 लोगों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने नगरीय निकाय के चुनाव की घोषणा के बारे में एक दिन पहले मीडिया को बयान देते हुए कहा कि अब चुनाव आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह के इस बयान के कुछ घंटों के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार देर शाम चुनाव संचालन समिति BJP CHUNAV SANCHALAN SAMITI  की घोषणा कर दी है। चुनाव संचालन समिति में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है। जबकि दो सह संयोजक विधायक रमेश मेंदोला और प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी बनाए गए हैं। इसमें कुल 15 सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

इनको बनाया गया सदस्य
नगरीय निकाय चुनाव समिति में शैलेंद्र डागा रतलाम, देवेंद्र वर्मा खंडवा, अतुल पटेल बुरहानपुर, शशांक श्रीवास्तव कटनी, प्रभात साहू जबलपुर, शेषराव यादव छिंदवाड़ा, वीरेंद्र गुप्ता रीवा, विनोद यादव सतना, कांतदेव सिंह सिंगरौली, जयसिंह मरावी शहडोल,अलकेश आर्य बैतूल, समीक्षा गुप्ता ग्वालियर, प्रदीप लारिया सागर, सोनू गहलोत उज्जैन, व रमेश रंगलानी बालाघाट बनाए गए हैं। समिति में मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक रामपाल सिंह आदि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं।

इंदौर में आयोजित की गई बैठक
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिस समिति में 5 विधायकों व 1 सांसद जगह दी है। जानकारी ये भी सामने आई है कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की पहली कामकाजी बैठक 30 और 31 जनवरी को इंदौर में आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सीएम शिवराज सिंह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article