Christmas 2021: स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस का पर्व, दो साल बाद हुआ सेलिब्रेशन

Christmas 2021: स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस का पर्व, दो साल बाद हुआ सेलिब्रेशनChristmas 2021: Christmas festival celebrated in schools, celebrations after two years

Christmas 2021: स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस का पर्व, दो साल बाद हुआ सेलिब्रेशन

भोपाल। क्रिसमस पर्व की तैयारियों में ईसाई समुदाय जुटा है। चर्च, स्कूल व घरों में सजावट के साथ क्रिसमस ट्री तैयार किए जा रहे हैं। प्रभु यीशु की अराधना और क्रिसमस के आमंत्रण के लिए समाजजन घर-घर जाकर कैरोल गीत गाकर क्रिसमस का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सांता क्लाज बन कर बच्चों को गिफ्ट और चाकलेट बांट रहे हैं। दो साल कोरोना की वजह से क्रिसमस सादगी से मनाने के बाद इस बार पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। वह भोपाल में अलग-अलग स्कूलों में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-22-at-11.35.51.mp4"][/video]

सेंट जोसफ स्कूल में हुआ सेलिब्रेशन
सेंट जोसफ को-एड स्कूल में सुबह 9.30 बजे किसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी ए.ए.एस दुरईराज एस. बी. डी. थे। कार्यक्रम में नए आर्थविशप का स्वागत भी किया गया। इसके साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article