Advertisment

ताइवान ने मार गिराया चीन का सुखोई-35 फाइटर जेट? वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

author-image
Bansal News
ताइवान ने मार गिराया चीन का सुखोई-35 फाइटर जेट? वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

image source : https://twitter.com/@MajorPoonia

ताइवान में चीनी लडाकू विमान गिराए जाने की खबरें सामने आ रहीं है। हालांकि चीन और ताइवान में से किसी ने अभी विमान के मार ग‍िराए जाने की पुष्टि नहीं की है। टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी सुखोई-35 विमान को मार ग‍िराया है। ताइवान द्वारा चीन का सुखोई-35 फाइटर जेट मार गिराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने अपने एयर स्‍पेस में घुस आए चीनी सुखोई-35 विमान को मार ग‍िराया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में ताइवान ने अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया है।

Advertisment

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
ताइवान में चीनी लडाकू विमान गिराए जाने का लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में पायलट घायल हो गया है। अगर ताइवान में चीनी लडाकू विमान की घटना सच साबित होती है तो दोनों ही देशों में जंग की नौबत आ सकती है।

नेवी और एयरफोर्स अलर्ट पर
उधर राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ताइवान के सैन्य ताकत में इजाफा करने के लिए रिजर्व सैन्य बलों को और मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं की हैं और किसी भी प्रकार के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए नेवी और एयरफोर्स अलर्ट पर है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें