China Visa Canceled: भारत ने चीन के नागरिकों का टूरिस्ट वीजा किया रद्द, जानें क्या है पूरा फैसला

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में जहां पर इजाफा देखा जा रहा है वहीं पर चाइना में भी कोरोना से हालात बेकाबू है। इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारत ने चीन के नागरिकों को जारी किया जाने वाला टूरिस्ट वीजा अब रद्द कर दिया है।
अब चीनी नागरिको में ये रहेगे जारी
आपको बताते चलें कि, जहां पर टूरिस्ट वीजा रद्द करने का फैसला लिया गया है वहीं पर चीनी नागरिकों के लिए अन्य वीजा में बिजनेस, एम्लॉयमेंट, ऑफिशियल वीजा दिया जा रहा है।
भारतीय छात्रों को नही मिली अनुमति
आपको बताते चलें कि, 20,000 से अधिक भारतीय छात्र कोरोना के चलते चीन से लौट आए थे, उन्हें अब तक वापस चीन लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। चीन ने पाकिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका के छात्रों को लौटने की अनुमति दे दी है। इधर भारतीय छात्रों को इंतजार के लिए रखा है।
0 Comments