China Taiwan Tension: चीन ने 2 घंटे में 11 दागी बैलिस्टिक मिसाइल, क्या बनेगा यूक्रेन-रूस जैसा खतरनाक वार

China Taiwan Tension: इस वक्त की बड़ी खबर ताइवान (Taiwan) से सामने आ रही है जहां पर अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nanci Pelosi) की यात्रा ने बवाल का रूप ले लिया है जहां पर इसे लेकर तनाव की स्थिति जहां पर बनी हुई है वहीं पर चीन ने करीब 2 घंटे में 11 बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं जिसकी जानकारी ताइवान मंत्रालय ने दी है।
इन इलाकों में दागी मिसाइलें
आपको बताते चलें कि, चीन का गुस्सा बढ़ता जा रहा है जहां पर ताइवान के विदेश मामलों के मंत्रालय ने अन्य देशों के पास पानी में मिसाइलों का जानबूझकर परीक्षण करने के लिए चीनी सरकार की कड़ी निंदा की. ताइवान ने कहा कि ऐसा करने से ताइवान की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया, क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया और नियमित अंतर्राष्ट्रीय यातायात व व्यापार प्रभावित हुआ। वहीं पर स्थिति को लेकर चीन का कहना है कि, सैन्य अभ्यास के तहत गुरुवार को ताइवान जलडमरूमध्य में सटीक मिसाइल हमले किए हैं। वहीं पर आगे बताया कि, अभ्यास पूरा होने के बाद संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हटा लिया गया है।
जानें क्यों पनप रहा विवाद
आपको बताते चलें कि, इस विवाद के पनपने की वजह अमेरिकी नैंसी पैलोसी की ताइवान यात्रा है जहां पर अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) इस वक्त ताइवान (Taiwan) में हैं, चीन (China) ने नैंसी पेलोसी को ताइवान की यात्रा ना करने की चेतावनी दी थी। नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने अमेरिका (America) से कहा था कि ये चीन को उकसाने की कोशिश है और इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।
0 Comments