Child Theft Case My Hospital: थाने में बच्चा रखते हुए CCTV फुटेज आया सामने, फिर भी नहीं लगा महिला का सुराग
इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाने में 5 दिन बाद बच्चा छोड़कर भागने वाली शातिर महिला चोर Child Theft Case My Hospital का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि कई CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगे है,जिसमें महिला नजर आ रही है,लेेकिन अभी तक महिला की ना तो पहचान हो पाई है ना ही उसकी पुलिस तलाश कर पाई है।
महिला रख कर गायब हो गई
आप का बता दें कि MY अस्पताल से चोरी गया एक दिन का नवजात मिल कल थाने परिसर में एक महिला रख कर गायब हो गई। बच्चे को आरोपी संयोगितागंज पुलिस थाना परिसर में छोड़ गई थी। सुबह जब महिला सफाईकर्मी आई तो उसने बच्चे को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल बच्चे को पुलिस सुरक्षा में MY अस्पताल की पीआइसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का डीएनए भी कराया जाएगा, क्योंकि जब बच्चा चोरी हुआ था, तब वह सिर्फ एक दिन का ही था।
गौरतलब है कि, एमवाय अस्पताल (Child theft case hospital ) से 16 नवंबर को बच्चा चोरी करने आई महिला चोर बड़े ही चालाकी से बच्चे को चारी (Indore Child theft case MY hospital ) करके गायब हो गई थी और पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को कोई जानकारी ही नहीं लगी। इसके बाद पुलिस लगातार बच्चे को ढ़ूढ़ने के लिए प्यास कर रही थी। इसके साथ ही बच्चे पर आरोपी पर 20 हजार रुपए का था इनाम घोषित था।