अशोकनगर। जिले के मुंगावली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का मानवीय चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। मंच पर बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की नजर जैसे ही दीपा केवट पर पड़ी। दीपा के आंसू देखकर मामा शिवराज भावुक हो गए और अधिकारियों को कहकर तत्काल दीपा को अपने पास बुलाया और उसकी बात सुनी।
सरकारी मदद नहीं मिली
बताया जा रहा है कि दीपा लंबे समय से परेशान हैं कई बार इलाज के लिए आवेदन कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक सरकारी मदद नहीं मिली। दीपा के सिर पर हाथ फेरते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनका दुख बांटा। इसके बाद सीएम ने मंच से बोलते हुए दीपा को हरसंभव मदद दने और इलाज कराने का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों से गुहार लगा रही थीं दीपा
इससे पहले दीपा काफी देर से अधिकारियों से गुहार लगा रही थीं, लेकिन कोई उनको सीएम शिवराज के पास जाने नहीं दे रहा था। लेकिन जैसे ही शिवराज ने परेशान दीपा को देखा तो उन्होंने तुरंत दीपा को अपने पास बुला लिया।