MP Farmers : सीएम शिवराज ने लिया ​किसानों के हितों में बड़ा फैसला

सीएम शिवराज ने लिया ​किसानों के हितों में बड़ा फैसला chief minister shivraj singh chouhan will transfer assistance amount to farmers accounts

MP Farmers : सीएम शिवराज ने लिया ​किसानों के हितों में बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों में एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम फसल बीमा राशि का वितरण करने के बाद अब किसानों की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की क्षति को पूरा करने के लिए राहत राशि देने का ऐलान किया है। शिवराज सरकार बुधवार 16 फरवरी को राहत राशि का वितरण करने जा रहे है।

25 जिलों के 2 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

खबरों के अनुसार शिवराज सरकार प्रदेश के 25 जिलों के करीब 2 लाख से अधिक ओलावृष्टि से पीडित किसानों के खातों मेंं 16 फरवरी को करीब 277 करोड़ रूपये की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार के सर्वे के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में करीब 1 लाख 64 हजार से अधिक क्षेत्र की फसलों को नुकसान हुआ है। जिसके तहत करीब 1 लाख 77 अधिक से अधिक किसान प्रभावित हुए है।

सीएम शिवराज ने दी ट्वीट कर जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहायता राशि वितरण करने की जानकारी ट्वीट करके दी है। सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कि मेरे किसान भाइयों-बहनों, आपके हर सुख-दुख में मैं हमेशा से साथ रहा हूं। प्राकृतिक आपदा हो या बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, फसलों पर आए संकट में आपको कभी भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के नुकसान की राहत राशि अब आप के बैंक खातों में डालूंगा।

कलेक्टरों को दिए थे आदेश

ओलावृष्टि से पीडित किसानों को सहायता राशि देने को लेकर सीएम शिवराज ने बीते दिनों कहा था कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी। वही सरकार द्वारा सभी कलेक्टरों को भी ट्वीट के माध्यम से ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे और किसानों को जल्द राहत राशि देने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article