/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
गोरखपुर (उप्र), 14 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की और राज्य के लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने त्योहार के दौरान लोगों से कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सूर्य की उपासना का पर्व है और किसानों के लिए खुशी एवं उत्साह का भी अवसर है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी चढ़ाने का चलन है। किसान अपनी मेहनत से जो फसल पैदा करता है, उसे अपने ईष्टदेव को अर्पित करता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सनातन धर्म में, मकर संक्रांति एक बहुत ही शुभ दिन है और सभी अच्छे कार्य इसके साथ शुरू होते हैं। यह मकर संक्रांति भी खुशखबरी लेकर आई है क्योंकि 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण शुरू होगा। यह खुशी का त्योहार है लेकिन हमें इस दौरान ‘दो गज दूरी, मास्क है जरुरी’ के मंत्र को नहीं भूलना चाहिए।’’
भाषा सं जफर सुरभि
सुरभि
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us