Advertisment

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हवाईअड्डे पर कोविड-19 टीके की खेप प्राप्त की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

इम्फाल, 13 जनवरी (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की 54000 खुराक प्राप्त कीं।

Advertisment

सिंह ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह इस पूर्वोत्तर राज्य में भी 16 जनवरी को पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के 10 स्थानों पर कुल 8,476 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 39,991 स्वास्थ्यकर्मियों को विभिन्न चरणों में 246 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।

Advertisment

भाषा शफीक माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें