/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Chhindwara-Wolf-Attack-Survivor.webp)
Chhindwara Wolf Attack Survivor
Chhindwara Wolf Attack Survivor: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव की साहसी महिला भुजलो बाई से फोन पर बात कर उनका हाल जाना है।
इसी के साथ सीएम ने भुजलो बाई के साहस की सराहना करते हुए उनके उचित इलाज की व्यवस्था के लिए छिंदवाड़ा के कलेक्टर को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने उनके इस अदम्य साहस के सम्मान में उन्हें 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मंजूर की है। आपको बता दें कि भुजलो बाई का हाथ भेड़िए ने चबाया था, लेकिन इसके बाद भी महिला भेड़िए से लड़ती रही थी।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1856640575363268697
वीडियो कॉल पर की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से भेड़िये के हमले में घायल महिला भुजलो बाई से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।
इसी के साथ उन्होंने कहा है कि उनके उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देश दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर भोपाल में भी इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान सीएम यादव ने महिला के परिवारजनों से भी बात की और इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार का स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा: इस दिन खाते में आएंगे 25 हजार, प्रदेश में खुलेंगे MBBS के 3 नए कॉलेज
सीएम ने किया वीडियो पोस्ट
भेड़िए से लड़ी महिलाएं
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचौरई गांव के पास खेत में फसल की रखवाली कर रहीं दो महिलाएं, भुजलो बाई (65) और दुर्गा बाई (55) जब सो रही थीं तब अचानक भुजलो बाई पर एक भेड़िए ने हमला कर दिया और उनके एक हाथ का अंगूठा काट लिया।
भुजलो की चीख सुनकर दुर्गा बाई उनकी मदद के लिए पहुंचीं, लेकिन भेड़िए ने उन पर भी हमला कर उनके हाथ और सिर पर चोट पहुंचाई। करीब आधे घंटे तक दोनों महिलाओं और भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा।
आखिरकार भुजलो बाई ने पास रखे फावड़े से भेड़िए पर वार कर उसे मार डाला। दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- MP के आशिक मिजाज सरपंच: गर्लफ्रेंड के साथ होटल घूमने गए, पत्नी ने पीछा कर रंगेहाथ पकड़ा, जानें फिर क्या हुआ?
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us