Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा में 7 साल की बहन के साथ दुष्कर्म, कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा

Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा में 7 साल की बहन के साथ दुष्कर्म, कुल्हाड़ी से हत्या कर  शव को दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा

Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा में 7 साल की बहन के साथ दुष्कर्म, कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा

   हाइलाइट्स

  • पुलिस ने श्मशान से किया शव बरामद
  • पीड़ित का रिश्तेदार ही निकला आरोपी
  • आरोपी ने मौका देख वारदात को दिया अंजाम

Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा से बड़ा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मासूम ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पहले कुल्हाड़ी मारी, फिर गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को श्मशान ले जाकर दफना दिया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1765591495644500239?s=20

ये वारदात मंगलवार को छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में हुई। बुधवार को जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस आरोपी को श्मशान ले गई और उसी से गड्‌ढा खुदवाकर बच्ची का शव बरामद किया।

बता दें कि पुलिस ने आरोपी सोनू उम्र 19 साल पिता दिनेश पंद्राम निवासी धानाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़ित का रिश्तेदार ही है। SDOP कृष्ण कुमार अवस्थी के मुताबिक सोनू दो दिन पहले जुन्नारदेव इलाके के गांव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां आया था।

मंगलवार को बुआ गन्ने की कटाई के लिए खेत पर गई थी। घर पर बुआ की 7 साल की बच्ची को अकेली थी। तभी आरोपी ने मौका देख उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी हत्या कर दी।

   पहले शव को लकड़ियों के ढेर में छुपाया, बाद में दफनाया

आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को घर के पास ही में लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया था। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची घर पर नहीं मिली।

पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट (Chhindwara Crime News) दर्ज कराई गई। इधर, आरोपी ने मौका पाकर रात में शव को श्मशान ले जाकर दफना दिया।

   शक के आधार पर पूछताछ में आरोपी ने कबूली वारदात

बच्ची की तलाश परिजन और पुलिस ने रात भर की। इस दौरान, आरोपी सोनू छिपता रहा। इस पर परिजनों को सोनू पर शक हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने भी उस पर नजर रखी। शक के आधार पर पुलिस ने सोनू से जब पूछताछ की तो पहले तो आरोपी नकारता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने वारदात को कबूला। बाद में बताया कि बच्ची को श्मशान घाट में दफनाया है।

Chhindwara-Crime-News

पुलिस आरोपी को बुधवार सुबह उसी जगह ले गई, जहां उसने शव को दफनाया था। पुलिस ने आरोपी से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा। इस दौरान लोगों का गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबर: Chhattisgarh Crime News: 8वीं के स्टूडेंट पर चाकू से हमला, छात्रा से बात करने पर दूसरे स्कूल के लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम

   आरोपी तमिलनाडु में करता था मजदूरी

ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी घर में कोई काम नहीं करता था। आवारा घूमने की वजह से उसके घरवालों ने  बाहर भेज दिया था। वह तमिलनाडु में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले काम छोड़कर वापस घर आ गया था। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article