Chhindwada News: जान पर खेलकर सांप का किया रेस्क्यू, सर्पमित्र को काटते समय नहीं चला पता, कुछ ही देर बाद मौत

Chhindwada News: जान पर खेलकर सांप का किया रेस्क्यू, सर्पमित्र को काटते समय नहीं चला पता, कुछ ही देर बाद मौत

छिंदवाड़ा। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक सर्पमित्र की सांप रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई। वह सांप को निकालने की जुगत लगातार रहा। थोड़े देर बात जब उसने सांप को पकड़ लिया और डिब्बे में पैक करने लगा तो इसी समय सांप ने उसे काट लिया। हालांकि तब सर्पमित्र को इस बात का आभास नहीं हुआ। लेकिन थोड़े ही देर बाद वह बेहोश हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। साथ ही स्नेकर का आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी वह सांप को डिब्बे में पैक करते समय काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक के न्यूटन से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सर्पमित्र संतराम (43) पिछले दो सालों से सांपों को पकड़ने का काम कर रहा था। बुधवार को वह न्यूटन में सांप पकड़ने गया था। संतराम ने सांप को पकड़ा और डिब्बे में डालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे हाथ में काट लिया था। लेकिन संतराम को उस समय आभास नहीं हुआ।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

थोड़े ही देर बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि संतराम पुत्र बजारी पिछले 2 सालों से सांपों को पकड़ने का कामन भी करता था। साथ ही मजदूरी कर अपनी रोजी रोटी चलाने का काम करता था। जहां से भी उसे सांप को पकड़ने का बुलावा आता था तो वह चल पड़ता था। ग्रामीणों ने बताया कि संतराम को पिछले साल भी सांप ने काट लिया था लेकिन सही समय पर इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन इस बार उसे सांप के काटने की भनक नहीं लग पाई और जहर भी जल्दी ही शरीर में फैल गया।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password