/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/jejtjy-2026-02-02-16-38-04.jpg)
CG Mami Bhanja Love Story: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला रिश्ते में उसकी मामी थी, जिसने अपने पति को छोड़कर भांजे से लव मैरिज की थी। बता दें, चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद इस हत्या की वजह बने।
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, पिंकी सोलंकी (26) की शादी करीब 8 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। कुछ समय बाद काम की तलाश में दोनों अंबिकापुर आ गए, जहां किराए के मकान में रहते हुए पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।
इसी दौरान शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी (24) भी अंबिकापुर आया और मामा-मामी के साथ रहने लगा। मामा की गैरमौजूदगी में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।
पति को छोड़ भांजे से की लव मैरिज
हालात ऐसे बने कि पिंकी ने अपने पति शिवदास को छोड़ दिया और हेमंत के साथ रहने लगी। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। इस रिश्ते से पिंकी को एक और बेटी हुई। पिंकी की कुल दो बेटियां थीं, जिनमें एक पांच महीने की थी।
सोशल मीडिया बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, पिंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और फोन पर कई लोगों से बातचीत करती थी। इसी बात को लेकर हेमंत को उस पर शक होने लगा। वह पिंकी को इन गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन पिंकी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए।
विवाद के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। इसी दौरान हेमंत ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।
बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने हत्या
29 जनवरी को अपने बर्थडे के दिन हेमंत ने पिंकी को मिलने के लिए बुलाया। पहले दोनों अंबिकापुर के एक होटल में मिले, जहां केक काटा और शराब पी। इसके बाद हेमंत उसे पिलखा पहाड़ स्थित मोरभंज पिकनिक स्पॉट ले गया।
वहां से आरोपी पिंकी को जंगल के अंदर ले गया, जहां पहले दुपट्टे से उसका गला दबाकर बेसुध किया और फिर चाकू से गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
बेटी को बहन के पास छोड़कर निकली थी पिंकी
मृतका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने बताया कि 29 जनवरी को पिंकी अपनी बेटी को दोपहर करीब 12.30 बजे उसके पास छोड़कर यह कहकर निकली थी कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रही है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और मोबाइल भी बंद आने लगा।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी आरोपी हेमंत सोलंकी (24) को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: शहडोल में दो बाघों की मौत: फसल को जानवरों से बचाने फैलाया गया था करंट, टाइगर हुए शिकार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us