सुबह धुंध और रात में ठंड: छत्तीसगढ़ का मौसम बदला बीते 24 घंटों में कई इलाकों में चली शीत लहर, जाने मौसम का हाल

Weather Update 27 january: छत्तीसगढ़ में मौसम ठंड का असर तेज है और बीते 24 घंटों में कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को भी ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

sddfs

Weather Update 27 January: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज है और बीते 24 घंटों में कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को भी ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों में इन इलाकों में चली शीत लहर

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीत लहर का असर देखा गया। प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

रायपुर में धुंध के साथ ठंड का असर

राजधानी रायपुर में 27 जनवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। फिलहाल प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article