केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला: आपसी लड़ाई में पिस रहा है कार्यकर्ता, सरकार के अच्छे कामों का विरोध करना कांग्रेस की नीति

Shivraj Singh Chouhan: रायपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं और सरकार के अच्छे कामों का विरोध करना ही कांग्रेस की नीति बन गई है।

sadsasdassadsda

Shivraj Singh Chouhan: शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का काम सरकार के हर अच्छे फैसले का विरोध करना है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं और इस आपसी खींचतान में पार्टी का कार्यकर्ता बीच में पिस रहा है।

पहले काका–बाबा, अब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम में संघर्ष

शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में पहले काका और बाबा की लड़ाई चलती थी, अब प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच खींचतान सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का खामियाजा जमीनी स्तर का कार्यकर्ता भुगत रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1EEwxGaXwC/ 

जीरामजी योजना पर कांग्रेस का विरोध

रायपुर में जीरामजी योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विरोध करना रह गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजदूरों के लिए वीबी जीरामजी योजना एक वरदान है। शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश बघेल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान एक ही सड़क को बार बार बनाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब हर पैसा गांवों और विकास कार्यों में लगाया जाएगा।

केंद्रीय बजट को लेकर बड़ा बयान

एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है और आने वाला बजट इस प्रक्रिया को और गति देगा।

राजधानी में समीक्षा बैठक और किसानों से संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि राजधानी में आज समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। बैठक में कृषि का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा होगी।

गिरहोला और खपरी का दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम गिरहोला और खपरी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे खेत भ्रमण और पौधा रोपण के बाद किसानों से संवाद करेंगे। केंद्र सरकार की प्रमुख कृषि योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में भी वे शामिल होंगे, जिसका आयोजन यूथ प्रोग्रेसिव फॉर्मर्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

राम जन्मभूमि और सोमनाथ पर भी बोले

रायपुर में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज के आगमन पर भी शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक स्वर्णिम क्षण बताया और कहा कि यह भारतीय इतिहास के अत्यंत महत्वपूर्ण अध्यायों में शामिल है। सोमनाथ मंदिर के एक हजार वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री द्वारा स्वाभिमान पर्व मनाने की घोषणा को भी उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।

शंकराचार्य विवाद पर सफाई

शंकराचार्यों के बयानों को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि कोई भी शंकराचार्य एक दूसरे के खिलाफ बयान नहीं दे रहा है। प्रयाग में बयान देने वाला व्यक्ति शंकराचार्य था ही नहीं।

कुल मिलाकर, रायपुर दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान का पूरा फोकस कांग्रेस पर हमले, केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार और किसानों से सीधे संवाद पर रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article