रायपुर: कौशल्या धाम परिसर में स्थापना के लिए श्रीराम की नई प्रतिमा राजधानी पहुंची, पुरानी की जगह होगी स्थापित, जानें ऐसा क्यों हो रहा

चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। ग्वालियर से आई श्रीराम की यह प्रतिमा पुरानी प्रतिमा की जगह स्थापित होगी। 

एडिट
Raipur Lord Ram New Statue

Raipur Lord Ram New Statue: चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। ग्वालियर से आई श्रीराम की यह प्रतिमा पुरानी प्रतिमा की जगह स्थापित होगी। 
इस प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने बनाई है। उनकी ग्वालियर में रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट डिजाइन सेंटर नाम से संस्था है।

कांग्रेस शासन में लगी थी श्रीराम की प्रतिमा

भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा कौशल्या धाम परिसर में लगाई जाएगी। यह प्रतिमा उसी स्थान पर लगेगी, जहां वर्तमान में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा लगी है। इस पुरानी श्रीराम की प्रेतिमा को भूपेश बघेल ने कांग्रेस सरकार में स्थापित किया था। जिस पर बीजेपी ने सवाल उठाए थे।

बता दें कि भूपेश बघेल सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल में राम वन पथ गमन और कौशल्या धाम जीर्णोद्धार को एक ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में प्रचारित किया था। प्रतिमा के स्वरूप को लेकर विपक्ष में रही बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि भगवान राम के स्वरूप के अनुरूप मनमोहक नहीं है। यह प्रतिमा भी ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा ही बनाई गई थी।

सांसद बृजमोहन ने सीएम को लिखा था पत्र

पिछले साल 20 नवंबर को बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद भी नई प्रतिमा की स्थापना में देरी पर सवाल उठाए थे। साथ ही  नई प्रतिमा के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था।

पत्र में उल्लेख किया गया था कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद भी यह मांग लगातार उठती रही, किंतु दो वर्षों के बाद भी मूर्ति परिवर्तन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से जनता में निराशा व्याप्त है।

पर्यटन मंत्री ने दिया था आश्वासन

इसके बाद पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि चंद्रखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में इसी महीने प्रभु श्रीराम की नई मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। मूर्ति पूरी तरह तैयार है। रायपुर पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ इसकी स्थापना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फोन-पे का बड़ा अपडेट, अब बिना PIN के चेहरे और फिंगरप्रिंट से UPI पेमेंट!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article