/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/cg-raipur-dog-rescue-controversy-2026-03-08-13-17-05.jpg)
CG RAIPUR DOG RESCUE CONTROVERSY: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है। जहां,पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर हुए विवाद में डॉग रेस्क्यू टीम से जुड़े सदस्यों का एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं गर्भवती महिला के साथ मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह विवाद पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि ‘पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था’ से जुड़ी महिला किरण घनश्याम आहूजा ने गर्भवती महिला को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/dog-2026-03-08-13-18-40.png)
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिलाएं मिलकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस
पीड़िता करती है इंटीरियर डिजाइनिंग का काम
बताया जा रहा है कि पीड़िता गुरप्रीत कौर पेशे से इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉग रेस्क्यू संस्था की सदस्य किरण घनश्याम आहूजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: इंदौर में रंग पंचमी का उत्सव, शहर में रंगों की धूम
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Update: मार्च में ही तप रहा छत्तीसगढ़, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us