/bansal-news/media/media_files/2026/01/18/weather-2026-01-18-00-01-12.png)
Weather Update 18 january Raipur: मौसम विभाग के अनुसार, 18 जनवरी को राजधानी रायपुर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है, जिसमें उत्तर और मध्य हिस्सों में ठंड का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर दर्ज की गई है और 18 जनवरी को भी ठंड बने रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में कहां चली शीत लहर
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।
रायपुर में रहा तापमान का हाल
रायपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा।
अगले 3 दिन का रुझान
IMD ने बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मौसम ठंडा बना रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us