छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर सम्मानित: ASI को प्रेसिडेंट मेडल, IG रामगोपाल–SP श्वेता समेत 10 को सराहनीय सेवा पदक

President Police Medal 2026 छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। ASI रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक मिला है, जबकि IG राम गोपाल, SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे। इस वर्ष राज्य से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

dsadasfgsaasf

President Police Medal 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा मेडल और वीरता मेडल से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के ASI रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। वहीं 10 पुलिसकर्मी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। हालांकि, इस बार राज्य से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं दिया गया है।

ASI रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक

छत्तीसगढ़ से एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान लंबे समय से की गई अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए दिया जा रहा है।

10 अफसरों को सराहनीय सेवा पदक

इसके अलावा राज्य के 10 वरिष्ठ और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें आईजी, एसपी, एएसपी, कमांडेंट और प्लाटून कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अफसर:

  1. आईजी राम गोपाल
  2. एसपी शशि मोहन सिंह
  3. एसपी राजश्री मिश्रा
  4. एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  5. कमांडेंट निवेदिता पॉल
  6. कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते
  7. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
  8. एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी
  9. असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम
  10. हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर (वर्तमान पदस्थापना दिल्ली NCR)

पुलिस बल का बढ़ेगा मनोबल

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान अधिकारियों के निरंतर समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा में योगदान को देखते हुए दिए गए हैं। इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बात को लेकर चर्चा जरूर है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से किसी को भी वीरता पदक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article