गरियाबंद में हिंसा से फैला तनाव: दो गुटों की हिंसक झड़प, आगजनी पथराव के बाद कर्फ्यू जैसे हालात, सीएम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Gariaband Violence Update: गरियाबंद में हुई सामुदायिक हिंसा में बड़ा अपडेट सामने आया है गांव वालों ने आरिफ और बादशाह नाम के दो आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है

sasas

Gariaband Violence Update: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई सामुदायिक हिंसा मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं. जहां गांव वालों का आरोप है कि आरिफ और बादशाह नाम के दो बदमाहों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के लोगों के साथ मारपीट की। गांव वालों का यह भी कहना है की  बदमाशों ने कार से करीब पांच लोगों को रौंदने की कोशिश भी की। जिसके कारण कई ग्रामीण घायल हुए, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

बदमाशों के घरों में लगाई आग

मारपीट की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। नाराज लोगों ने बदमाश और उसके साथियों के घरों को निशाना बनाते हुए आगजनी कर दी। कई वाहनों को भी आग के हवाले किया गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

https://www.facebook.com/share/v/18Jk62oNPb/ 

पुलिस पर भी हुआ पथराव

हालात को काबू में करने पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर पत्थराव और तलवारों से हमला किए जाने की बात सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना के बाद पूरे गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए गए हैं।

क्यों फैली हिंसा

जानकारी के मुताबिक दुधकैयां गांव में एक साल पहले शिव मंदिर की मूर्ति खंडित होने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जो बाद में जमानत पर छूट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगातार गवाही देने वालों को धमका रहे थे। रविवार सुबह इन्हीं आरोपियों ने युवकों पर हमला किया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और हिंसा फैल गई।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद सहित कई जिलों से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। फिंगेश्वर और आसपास के थाना क्षेत्रों से अतिरिक्त जवान बुलाए गए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सीएम विष्णुदेव साय का बयान

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि घटना प्रशासन के संज्ञान में है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सीएम ने स्पष्ट किया कि जो भी कार्रवाई होगी वह पूरी तरह विधिसम्मत होगी।

जिला प्रशासन और पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गांव में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हालात नियंत्रण में, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घटना की जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article