छत्तीसगढ़-राज्यसभा सांसद निर्वाचित: बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित

छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पार्टियों की राज्यसभा सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।

CG Rajya Saabha Election

CG Rajya Saabha Election: छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पार्टियों की राज्यसभा सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।

इस चुनाव में खास बात यह रही कि बीजेपी-कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा था। जिससे चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ यानी अब इन दोनों सीटों पर चुनाव नहीं होंगे।

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर चुनाव जीत लिया है।

लक्ष्मी वर्मा  का ऐसे मिली वरीयता

लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ में महिला आयोग की सदस्य हैं। इसके अलावा वे BJP प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। महिलाओं में उनकी मजबूत पकड़ है। वह समाजिक कार्यो में काफी एक्टिव हैं। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

laxmi Varma
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित बीजेपी की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी वर्मा सर्टिफिकेट प्रदान करती हुई।

 बीजेपी आलाकमान ने राज्यसभा सीट के लिए 7 नामों के पैनल में से तीन नामों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और नारायण चंदेल का नाम शामिल था। इसके बाद बीजेपी ने राजनीति में 30 साल से सक्रिय लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।

laxmi-verma

कांग्रेस टिकट से दोबारा निर्वाचित हुईं फूलो देवी 

उधर, छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा प्रत्याशी बनाया। वे वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें फूलो देवी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया और वह निर्विरोध घोषित हो गईं।

Phoolidevi
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कांग्रेस की प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम का स्वागत करते पार्टी के नेता।

phoolodevi-netam

कांग्रेस में इन नामों पर हुआ था मंथन

 जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने कुछ संभावित नामों पर विचार किया गया था, जिनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम शामिल थे। इस दौड़ में फूलो देवी नेताम को दोबारा प्रत्याशी बनाने पर सर्वसहमति बनी और वे निर्विरोध निर्वाचित हुई।

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान, बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा बने भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article