/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/raipur-spa-firing-2026-02-27-00-29-38.jpg)
Raipur Spa Firing: राजधानी रायपुर (Raipur) के सिविल लाइन थाना (Civil Line Police Station) क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब (Katora Talab) इलाके में एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा (Beauty Parlour and Spa) के बाहर हवाई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दुकान बंद हो चुकी थी और स्टाफ घर जा चुका था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने जब दुकान बंद होने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया।
नशे में बहस, फिर चली गोली
महिला संचालिका के मुताबिक, दोनों युवक शराब के नशे में थे। मना करने पर वे बहस करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल (Licensed Pistol) निकालकर हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन देर रात हुई फायरिंग से स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
अगले दिन दर्ज हुई शिकायत
घटना के बाद संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल और एक एयर गन (Air Gun) बरामद की गई है।
आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय (Sunil Kumar Pandey) उम्र 46 वर्ष, निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (Pratapgarh, Uttar Pradesh) और वर्तमान में निजी पीएसओ (Private PSO) के रूप में कार्यरत, तथा अंगद सिंह (Angad Singh) उम्र 33 वर्ष, निवासी आदर्श नगर मोवा (Adarsh Nagar Mowa), पेशा ड्राइवर के रूप में हुई है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हथियार का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया।
सुरक्षा पर उठे सवाल
रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us