/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/chhattisgarh-ias-promotion-2026-02-17-20-16-15.jpg)
छत्तीसगढ़ | रायपुर | टॉप न्यूज : भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के अंतर्गत की गई है।
राष्ट्रपति ने नियुक्ति स्वीकृत की
अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयनित किया गया है।
चयनित अधिकारियों के नाम
IAS में पदोन्नत किए गए अधिकारियों में शामिल हैं:
• तीरथराज अग्रवाल
• लीना कोसम
• सौमिल रंजन चौबे
• बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
• सुमित अग्रवाल
• संदीप कुमार अग्रवाल
• आशीष कुमार तिकारिहा
नायब तहसीलदार से IAS तक का सफर
दुर्ग जिले के निवासी वीरेंद्र बहादुर पंचभाई की पदोन्नति विशेष रूप से प्रेरणादायक मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब कोई अधिकारी नायब तहसीलदार पद से आगे बढ़ते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा तक पहुँचा है।
अविभाजित मध्य प्रदेश में साल 1993 में उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। उन्होंने अभनपुर में नायब तहसीलदार और बाद में तहसीलदार के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2010 में उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ। इसके बाद वे रायपुर में लंबे समय तक अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे।
अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत
इस पदोन्नति को राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो समर्पण और दीर्घकालिक प्रशासनिक अनुभव के माध्यम से सर्वोच्च सिविल सेवा तक पहुंचने की राह दिखाता है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के 36 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: BDA कॉलोनी, मनुआभान टेकरी समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/tehsildar-news-2026-02-17-20-04-39.jpeg)
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव की हुंकार- 'पूरा देश मेरे साथ!' बयान हुआ वायरल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us