छत्तीसगढ़ में होली पर रहेगा ड्राई डे: गुरु घासीदास की जन्मस्थली से सीएम साय का बड़ा ऐलान, कहा- निर्धारित नियमों के साथ लागू रहेगा Dry Day

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बड़ा ऐलान किया है। सीएम साय ने कहा, होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा।

Chhattisgarh Dry day Holi

Chhattisgarh Dry day Holi: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां बड़ा ऐलान किया है। सीएम साय ने कहा, होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा।

सीएम ने गुरुगद्दी में माथा टेका

बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी पहुंचने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री गिरौदपुरी मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद भी खिलाया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

सीएम बोले- होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं

अपने प्रवास के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में होली पर्व को लेकर ड्राई डे के सवाल पर स्पष्ट कहा कि होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा। गिरौदपुरी मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है, मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक: सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा, 23 फरवरी से बजट सत्र

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article