/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/film-shatak-tax-free-chhattisgarh-2026-02-27-00-41-44.jpg)
Film Shatak Tax Free Chhattisgarh: राजधानी रायपुर (Raipur) के जोरा मॉल (Jora Mall) में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ (Shatak) का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
फिल्म प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक सिनेमा नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, सेवा और समर्पण की एक सजीव कहानी है।
फिल्म को किया गया टैक्स-फ्री
मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस फिल्म को टैक्स-फ्री (Tax Free) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की प्रेरक यात्रा जन-जन तक पहुंचे और खासकर नई पीढ़ी राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित हो, इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
डॉ. हेडगेवार से गोलवलकर तक की यात्रा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Hedgewar) के तप और दूरदर्शिता से शुरू हुई यात्रा को पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (Madhav Sadashivrao Golwalkar) ने संगठनात्मक शक्ति और नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि यह एक शताब्दी का इतिहास है, जो लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रमाण है।
सेवा और सामाजिक समरसता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। आपदा और संकट के समय संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रहित की यही भावना शासन के कार्यों में भी मार्गदर्शक सिद्धांत बनती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फिल्म को प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह युवाओं में सकारात्मक सोच और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us