छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई टीम की पहली बड़ी बैठक आज: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 1000 कार्यकर्ता होंगे शामिल, संगठन को मजबूत करने पर फोकस

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई टीम बनने के बाद आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहली अहम बैठक आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल और संगठन महासचिव पवन साय शामिल होंगे।

cg bjp

Chhattisgarh BJP Meeting: छत्तीसगढ़ बीजेपी में नई टीम के गठन के बाद आज राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहली बड़ी और अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि नई कार्यकारिणी और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ पहली बार एक साथ बैठेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पूरे राज्य से करीब 1,000 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महासचिव अजय जामवाल और संगठन महासचिव पवन साय मौजूद रहेंगे। तीनों वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठन की दिशा और आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

हाल ही में बीजेपी के अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठों की नियुक्तियां की गई हैं। नई टीम के गठन के बाद यह पहला मौका है जब सभी पदाधिकारी एक मंच पर एकत्र होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। हाल ही में बड़ी संख्या में नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए कार्यकर्ताओं को सही प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्रिय राजनीति में शामिल किया जाए। इसी उद्देश्य से आज की बैठक को प्रशिक्षण बैठक का रूप भी दिया गया है।

17 फरवरी के मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम पर चर्चा

बैठक में 17 फरवरी को प्रस्तावित मेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी के मूल सिद्धांतों और विचारधारा को लेकर विस्तृत सत्र आयोजित होंगे। आज की बैठक में उसी कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम चर्चा की जाएगी।

लोकल चुनावों की तैयारी भी एजेंडे में

बैठक में आने वाले स्थानीय चुनावों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ आपसी तालमेल के साथ काम करें। बेहतर समन्वय के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। नई टीम के गठन के बाद यह बैठक संगठन के लिए दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article