छत्तीसगढ़ के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट: अंबिकापुर सबसे ठंडा, मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर फिलहाल बरकरार है। प्रदेश के उत्तर-मध्य क्षेत्र के जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में टेम्प्रेचर सामान्य रहेगा।

एडिट
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर फिलहाल बरकरार है। प्रदेश के उत्तर-मध्य क्षेत्र के जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में टेम्प्रेचर सामान्य रहेगा। रविवार, 18 जनवरी को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। जबकि जगदलपुर में सबसे अधिक 31.7 डिग्री तापमान रहा। 

रात और सुबह ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। यह सिस्टम अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऊपरी क्षेत्र में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो ठंडी हवा को मध्य भारत तक पहुंचा रही हैं।

CG t

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ज्यादा ठंड पड़ रही है। इसी कारण कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा, वैसे-वैसे ठंड का असर कम होता चला जाएगा और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा।

अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7°C जगदलपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

CG Weather Update

स्टेशनअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
लालपुर (रायपुर)30.712.9
माना एयरपोर्ट30.38.8
बिलासपुर30.410.6
पेण्ड्रारोड27.49.6
अम्बिकापुर25.45.6
जगदलपुर31.79.0
दुर्ग29.29.4
राजनांदगांव31.010.5

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ ने मांगी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी: CGOA महासचिव ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात, कहा- आयोजन से सीजी में होगा खेलों का विकास

रायपुर में रहा तापमान का हाल

रायपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। 

ये भी पढ़ें:  बलौदा बाजार में मंत्री टंकराम वर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट: कवर्धा से लौटते समय हुआ हादसा, सभी सुरक्षित

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article