रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विवाद: बजरंग दल ने आयोजकों को दी चेतावनी, कहा- नहीं होने देंगे प्रोग्राम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Raipur Sunny Leone Program

Raipur Sunny Leone Program: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 22 फरवरी को रायपुर में होने वाले इस इवेंट से पहले ही बजरंग दल ने इसका खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। संगठन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाईकोर्ट से राहत नहीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानें क्या है आरोप?

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विरोध

बजरंग दल की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। संगठन के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कार्यक्रम के आयोजकों को सीधे चेतावनी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रायपुर में “अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लें… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया आयोजन

बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं। संगठन का आरोप है कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं पर गलत असर पड़ता है। इसी कारण संगठन ने इस कार्यक्रम को रोकने का ऐलान किया है।

“किसी भी हालत में नहीं होने देंगे कार्यक्रम”

प्रांत के गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने मीडिया से बातचीत में और भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और इतनी पवित्र धरती पर ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा सकती। वाधवानी ने कहा कि बीते समय में भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के कार्यक्रम हुए हैं, जिससे सामाजिक माहौल खराब हुआ है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस सोच के साथ इस तरह के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। क्या सिर्फ पैसा कमाना ही आयोजकों का उद्देश्य है? उन्होंने साफ कहा कि “हम इस कार्यक्रम को किसी भी स्थिति में होने नहीं देंगे और इसका पूर्ण रूप से विरोध करेंगे।”

पहले भी हो चुके हैं विवाद

बजरंग दल का दावा है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ऐसे आयोजनों को लेकर विवाद खड़े हुए हैं। संगठन का कहना है कि वह लगातार ऐसे कार्यक्रमों का विरोध करता रहा है, जिन्हें वह भारतीय परंपरा और संस्कृति के खिलाफ मानता है।

अब इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका अहम मानी जा रही है। अभी तक कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक अनुमति या प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विरोध के बीच यह कार्यक्रम तय तारीख पर होता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का फैसला: छत्तीसगढ़ बॉटलिंग संगठन ने जताया विरोध, कहा- पेट पर लात पड़ेगी, स्वास्थ्य पर भी खतरा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article