CG Crime News: वन आरक्षक से मारपीट, फिर जबरन कराया डांस, युवती से भी बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल

Chhattisgarh (CG) Crime News: : छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें न पुलिस का खौफ है और न किसी का डर। सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

new poster 1

Chhattisgarh (CG) Crime News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें न पुलिस का खौफ है और न किसी का डर। सूरजपुर जिले के देवनगर इलाके से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक वन आरक्षक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की इसके बाद उन्हें जबरन डांस करने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं, घटना के दौरान एक युवती के साथ भी मारपीट करने का आरोप सामने आया है।

क्या है मामला 

बताया जा रहा है कि, इस पूरी घटना को पांच युवकों ने अंजाम दिया। मारपीट और अपमानजनक हरकतों का वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित ने वन आरक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली से पहले किसनों की बल्ले-बल्ले, हो गया ऐलान...इस दिन आएगा बोनस का पैसा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article