/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/cg-nhm-recruitment-2026-2026-02-19-08-42-38.jpg)
CG NHM Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission - NHM) के अंतर्गत 87 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
जारी सूचना के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer - CHO) के 17 पद, नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) के 4 पद, स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के 36 पद और एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife - ANM) के 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा काउंसलर (Counselor) के 4 पद, सपोर्ट स्टाफ (Support Staff) के 3 पद, जूनियर सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट (Junior Secretarial Assistant) के 6 पद और लैब असिस्टेंट (Lab Assistant) के 2 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को विशेषज्ञ स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) के 5 पद, फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist), ऑडियोलॉजिस्ट (Audiologist), लैब टेक्नीशियन (Lab Technician), डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डेटा (District Manager Data), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर (Feeding Demonstrator), अटेंडेंट (Attendant), कुक कम केयर टेकर (Cook Cum Care Taker) और सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) के एक-एक पद पर भी संविदा नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इन संविदा पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को भेजना होगा। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी और आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/का अवलोकन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल
यह भर्ती प्रक्रिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन पदों पर नियुक्ति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बेहतर होगी। वहीं, स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us