PM Awas Yojana Action: PM आवास योजना में बड़ी कार्रवाई.. लापरवाही करने पर 4 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त, कई अधिकारियों को नोटिस

गरियाबंद जिले में पीएम आवास योजना की गलत रिपोर्टिंग और जियोटैगिंग में गंभीर लापरवाही उजागर होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। चार आवास मित्र और एक रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया गया।

एडिट
PM Awas Yojana Action

PM Awas Yojana Action

जियोटैगिंग और अपूर्ण आवासों की गलत रिपोर्टिंग

जिला स्तरीय टीम को योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों की वास्तविक स्थिति का मैदानी सत्यापन करने भेजा गया था। टीम ने खजूरपदर, उसरीजोर, सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल और धोबनमाल ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया। इस दौरान कई मामलों में पाया गया कि जिन आवासों का निर्माण अधूरा था, उन्हें आवास मित्रों और रोजगार सहायकों द्वारा जियोटैग करके पूर्ण दिखा दिया गया था। गलत रिपोर्टिंग को प्रशासन ने गंभीर अनियमितता माना और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया।

ये भी पढ़ें:  CG Vyapam Dress Code : व्यापमं परीक्षा में ड्रेस कोड पर सवाल, गहरे रंग के कपड़ों पर बैन लेकिन स्वेटर को छूट

तकनीकी सहायक और सरपंचों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस

गलत रिपोर्टिंग और निगरानी में ढिलाई को देखते हुए जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के विकासखंड समन्वयक, मनरेगा के तकनीकी सहायक और संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों व सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन अधिकारियों पर समय पर निरीक्षण न करने और बिना सत्यापन के आवासों को पूर्ण दिखाने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें:  BSP News: BSP प्रबंधन का सख्त रुख, कार्यस्थल पर बढ़ती दुर्घटनाओं के बाद जीरो टॉलरेंस नीति लागू, दो जनरल मैनेजर सस्पेंड

कलेक्टर की चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को लाभ देने में कोई बाधा न आए, इसके लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा और आगे भी ऐसी गड़बड़ियों पर कड़ा एक्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी सर्दी, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से मिलेगी थोड़ी राहत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article