Indian Army Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए क्या है प्रोसेस, यह है आखिरी तारीख

Agniveer Recruitment 2026: Indian Army में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके तहत 8वीं और 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

new poster

Agniveer Recruitment 2026: Indian Army में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। इसके तहत 8वीं और 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।  

कौन भर सकता है फॉर्म 

रोजगार केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, वह लोग अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष/महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही सिपाही (सोल्जर) पद के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। इस पद के लिए जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जुलाई या फिर अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CG Dhan Bonus Ka Paisa: होली से पहले किसनों की बल्ले-बल्ले, हो गया ऐलान...इस दिन आएगा बोनस का पैसा

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के फोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर  सकते हैं। इसके साथ ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल ले सकते हैं। वहीं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद से जानकारी के लिए 07706-241269 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  Gold Price Today 27 Feb : सोने की तेजी पर फिर लगा ब्रेक, चांदी में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article