कवर्धा में चूहे खा गए करोड़ों का धान: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप, जांच तेज

कवर्धा जिले के दो संग्रहण केंद्रों से 26 हजार क्विंटल धान का नुकसान सामने आया है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रशासन चूहे-दीमक को कारण बता रहा है, जबकि जांच में हेराफेरी के संकेत मिले हैं।

Kawardha Dhan Ghotala

Kawardha Dhan Ghotala

Kawardha Dhan Ghotala : कवर्धा में समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए धान के भंडारण में बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के दो प्रमुख संग्रहण केंद्रों (Major Collection Centers) से करीब 26 हजार क्विंटल धान के नुकसान का आकलन किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले ने प्रशासनिक लापरवाही और संभावित घोटाले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

मामले को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन (Congress Protest) किया। पार्टी कार्यकर्ता चूहा जाली लेकर जिला विपणन अधिकारी (DMO) कार्यालय पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से जाली भेंट कर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चूहे, दीमक और मौसम को बताया कारण

विपणन विभाग (Marketing Department) का कहना है कि यह नुकसान मौसम की मार, चूहों, दीमक और कीट-पतंगों के कारण हुआ है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कई गंभीर अनियमितताओं के संकेत भी मिले हैं। बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का भंडारण चारभाठा और बघर्रा संग्रहण केंद्रों में किया गया था, जहां मिलान के दौरान बड़ी मात्रा में धान कम पाया गया।

ये भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड का असर: अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में कक्षा 1 से 5 तक स्कूल बंद, डीईओ ने जारी किया आदेश

चारभाठा केंद्र में सबसे बड़ी गड़बड़ी

जांच में सामने आया है कि सबसे अधिक गड़बड़ी बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में हुई, जहां से करीब 22 हजार क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई। आरोप है कि यहां धान की फर्जी आवा-जाही, डैमेज धान के फर्जी बिल, मजदूरों की फर्जी हाजिरी और सीसीटीवी से छेड़छाड़ जैसे गंभीर कृत्य किए गए। अनुमान है कि इस केंद्र से ही करीब 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है।

ये भी पढ़ें: धमतरी में बड़ी नक्सली सफलता: 5 लाख की इनामी महिला कमांडर ने किया सरेंडर, 20 साल बाद छोड़ी बंदूक

प्रभारी हटाए गए, जांच टीम गठित

जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चारभाठा संग्रहण केंद्र के प्रभारी प्रीतेश पांडेय को हटा दिया गया है। वहीं सहायक जिला खाद्य अधिकारी मदन साहू ने कहा कि शिकायत गंभीर है, प्रारंभिक जांच में कई आरोप सही पाए गए हैं और विस्तृत जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  GPM के स्कूलों में भी 10 जनवरी तक छुट्टी: अत्यधिक ठंड के कारण इन कक्षाओं के बच्चों को राहत, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article