CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बदलेगा मौसम, 09.1 डिग्री के साथ रायपुर सबसे ठंडा रहा

CG Weather Update (6)

Chhattisgarh Weather Today 2 Feb 2026: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को न तो अधिक ठंड से राहत मिलेगी और न ही गर्मी से कोई खास परेशानी होगी। हालांकि, दो दिन बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश के संकेत जरूर मिल रहे हैं।

प्रदेश में शुष्क रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क दर्ज किया गया। कहीं भी बारिश के प्रमुख आंकड़े दर्ज नहीं किए गए। वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली (साइनोप्टिक सिस्टम) नहीं होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव की संभावना भी कम है।

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बरकरार है।

आज भी शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आगे हल्की बारिश की संभावना

आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि इसका असर सीमित इलाकों तक ही रहने की संभावना है।

रायपुर में सुबह धुंध के आसार

राजधानी रायपुर में 2 फरवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:  MP Weather Update: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एमपी में बदला मौसम, कहीं कोहरा तो कहीं ओले, ग्वालियर समेत 25 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article