/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/new-poster-1-2026-03-07-15-59-27.jpg)
CG Naxalites Surrender: बस्तर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। आज तेलंगाना में 124 नक्सली सरेंडर करेंगे। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में सरेंडर करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।
124 नक्सली आज आत्मसमर्पण
दरअसल, राज्य में सक्रिय माओवादी संगठन के 124 नक्सली आज आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी संगठन के प्रमुख देवजी की PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) टीम के सदस्य भी इस सामूहिक सरेंडर में शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वालों में कई सक्रिय कैडर और संगठन से जुड़े सदस्य भी शामिल हैं। यह लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे। इन सभी के आत्मसमर्पण के बाद उन्हें सरकार की सरेंडर और रिहैबिलिटेशन पॉलिसी के तहत पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।
इसे लेकर आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें सरेंडर से जुड़ी पूरी जानकारी और आगे की रणनीति साझा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि 124 माओवादियों का एक साथ सरेंडर नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वहीं सरकार इसे नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us