CG SIR Update: छत्तीसगढ़ में SIR की रफ्तार तेज, 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा, 1 जनवरी 2026 को लागू होगी नई मतदाता सूची

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। बीएलओ घर-घर सत्यापन कर रही हैं।

CG SIR Update

CG SIR Update

CG SIR Update:छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) के तहत मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 4 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में चल रहे घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान बीएलओ टीमों ने पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को एकत्र करने और उनका डिजिटाइजेशन करने में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

29 नवंबर तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो कुल पंजीकृत मतदाताओं (2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737) का लगभग 86 प्रतिशत है।

SIR अभियान क्यों महत्वपूर्ण है?

इस अभियान का उद्देश्य राज्य की मतदाता सूची (final voter list 2026) को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है (Transparent Electoral Roll)। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, SIR के दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि-

  • मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएं

  • डुप्लीकेट प्रविष्टियों की जांच हो

  • नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाए

  • स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड अपडेट हों

इस प्रक्रिया से आने वाले चुनावों (Chhattisgarh Election 2026) के लिए विश्वसनीय और स्वच्छ मतदाता सूची तैयार की जाती है।

Chhattisgarh Election VOter list
छत्तीसगढ़ चुनाव वोटर लिस्ट

शेड्यूल: कब क्या होगा?

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का कार्यक्रम इस प्रकार है-

  • मुद्रण और प्रशिक्षण: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025

  • घर-घर सर्वे एवं सत्यापन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025

  • मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025

  • दावे-आपत्तियां स्वीकार: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026

  • नोटिस चरण एवं सुनवाई: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026

  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026

यह पूरा शेड्यूल दर्शाता है कि राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करना चाहता।

बीएलओ की चुनौतियां और प्रशासन की तैयारियां

कई क्षेत्रों विशेषकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में मतदाताओं के पते बदलने, जानकारी अधूरी होने, दस्तावेज़ों की कमी और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी दिक्कतें देखी गईं। इसके बावजूद प्रशासन ने अतिरिक्त टीमें तैनात कर, जिलों को विशेष निर्देश जारी कर, और डेटा एंट्री की निगरानी बढ़ाकर प्रक्रिया (BLO Verification) को तेज सुनिश्चित किया है।

ये भी पढ़ें:  PM Awas Yojana Action: PM आवास योजना में बड़ी कार्रवाई.. लापरवाही करने पर 4 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक बर्खास्त, कई अधिकारियों को नोटिस

नई मतदाता सूची 1 जनवरी 2026 से लागू

अंतिम मतदाता सूची 7 फ़रवरी 2026 को प्रकाशित होगी। यह सूची 1 जनवरी 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जा रही है। यानी इस तारीख तक जो भी नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा।

मतदाताओं के लिए क्या करना जरूरी है?

मतदाता 9 दिसंबर से प्रकाशित होने वाली मसौदा सूची (Draft Electoral Roll) में अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच सकते हैं। अगर जानकारी में त्रुटि है या नाम नहीं है, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन- दोनों तरीकों से दावा/आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: DGP-IG Conference: 60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा दिन, AI पुलिसिंग और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर PM मोदी करेंगे अहम चर्चा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article