छत्तीसगढ़ न्यूज: वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी का निधन, गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में आज अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। आज बस्तर जिले के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Kedar Kashyap Mother Death

Kedar Kashyap Mother Death

Kedar Kashyap Mother Death: छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मानकी देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज चल रहा था।

गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में होगा अंतिम संस्कार

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) की माता का अंतिम संस्कार आज रविवार को बस्तर जिले के उनके गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें:  दुर्ग में BBA छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग: CFA एडमिशन का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाया और ठग लिए 9.5 लाख रूपए

मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी

मंत्री केदार कश्यप ने अपनी माता के निधन की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने भावुक संदेश में लिखा कि अत्यंत दुख के साथ उन्हें अपनी पूज्य माताजी मानकी देवी कश्यप के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। उनके संदेश के बाद शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में मेडिकल PG पर संकट: कांग्रेस ने जताई ‘जीरो ईयर’ की आशंका, नियमों में बदलाव से काउंसलिंग अटकी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (cg cm vishnudeo sai) ने मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

मानकी देवी कश्यप के निधन पर मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने इसे मंत्री केदार कश्यप के लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताया है।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें रद्द: 26 से 29 दिसंबर तक नहीं चलेंगी मेमू गाड़ियां, लोकल यात्रियों को परेशानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article